कोरोना काल में बदलेगी पुलिसकर्मियों की ‘कैप’, गृहमंत्री ने बताई बड़ी वजह…देखिए

कोरोना काल में बदलेगी पुलिसकर्मियों की 'कैप', गृहमंत्री ने बताई बड़ी वजह...देखिए

कोरोना काल में बदलेगी पुलिसकर्मियों की ‘कैप’, गृहमंत्री ने बताई बड़ी वजह…देखिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: May 25, 2020 3:34 pm IST

भोपाल। कोरोना काल में मध्य प्रदेश पुलिस की कैप बदलने जा रही है। कोरोना के रहने तक पुलिसकर्मी स्पाॅटस कैप पहन सकेंगे। इसके लिए विभाग काॅटन से बनी नीले रंग की कैप तैयार करवा रहा है। कैप में आगे की ओर मध्य प्रदेश पुलिस का मोनो रहेगा तो पीछे मध्य प्रदेश पुलिस अंकित होगा।

ये भी पढ़ें: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, आज 40 नए मामले आए सामने, 5 लोगों ने जीती महामारी से …

वर्तमान में संचालित बैरेट कैप उनी होने से उसके सैनिटाइजेशन और हर दिन कैप थोने में आ रही परेशानी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि नई कैप आरक्षक से लेकर निरीक्षक स्तर तक के अधिकारी पहन सकेंगे।

ये भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्री बोले होम क्वारंटाइन सही नहीं, पब्लिक या पेड क्वारं…

विशेष परिस्थितियों में ये कैप पहनने की अनुमति रहेगी, ये कैप कानून व्यवस्था, महामारी, राहत कार्य के दौरान पहनी जा सकेगी। इस संबंध में सरकार जल्द ही आदेश जारी करने जा रही है।

ये भी पढ़ें: प्रदेश के 14 जिलों में चली लू, 46.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ ता…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com