मंत्री की बहू की खुदकुशी का मामला, कांग्रेस ने साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाया
मंत्री की बहू की खुदकुशी का मामला, कांग्रेस ने साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाया
भोपाल। शिवराज सरकार के मंत्री रामपाल सिंह की बहु के खुदकुशी के मामले में अब सियासत शुरु हो गई है. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि रामपाल सिंह अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर सबूत मिटाने का काम कर सकते हैं. लिहाजा उनको भी खुदकुशी मामले में सह अभियुक्त बनाया जाए.
ये भी पढ़ें- आर्च ब्रिज को लेकर मेयर-मंत्री में ठनी, PWD पर अकेले श्रेय लेने का आरोप
उधर मृतका प्रीति रघुवंशी से चोरी छिपे शादी करने वाले रामपाल सिंह के बेटा गिरिजेश प्रताप सिंह खुदकुशी की खबर के बाद से ही फरार हैं मृतका के परिजनों का दावा है, कि जब तक रामपाल सिंह ससुर होने के नाते या फिर उनका बेटा गिरिजेश पति होने के नाते बॉडी रिसीव करने नहीं आते तब तक अंतिम संस्कार भी नहीं होगा. फिलहाल खुदकुशी मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है.
गौरतलब है कि रामपाल सिंह के बेटे गिरिजेश प्रताप सिंह ने भोपाल के ही आर्य समाज मंदिर में प्रीति से शादी की थी. जिसकी खबर रामपाल के परिवार और प्रीति के परिजनों को भी थी.
ये भी पढ़ें- विस चुनाव के लिए जनता कांग्रेस आज जारी करेगी प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट
लेकिन रामपाल सिंह का परिवार प्रीति को बहु के नाते स्वीकार नहीं कर रहा था. वहीं मंत्री इस मामले में बीजेपी अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान का कहना है, कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है.
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


