मतदाताओं को आकर्षित करने के लिये बाल्टी बांटने के मामले में उम्मीदवार के पति के खिलाफ मामला दर्ज

Ads

मतदाताओं को आकर्षित करने के लिये बाल्टी बांटने के मामले में उम्मीदवार के पति के खिलाफ मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - April 9, 2021 / 10:22 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

मुजफ्फरनगर, नौ अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के पुरबलियां गांव में पंचायत चुनाव लड़ रही पत्नी के पक्ष में मतदाताओं को आकर्षित करने के लिये बाल्टी बांटने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में शौकत अली नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि एक अलग घटनाक्रम में ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार रियासत अली के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि मतदाताओं को आकर्षित करने के लिये अली पर रठेरी गांव में पार्टी आयोजित करने का आरोप है। आरोपी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में नयी मंडी पुलिस थाना क्षेत्र में मामला दर्ज किया गया है।

एक अन्य घटनाक्रम में उम्मीदवार कुमारी फरीन और उनके 40 समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है । उनके खिलाफ बिना अनुमति के रठेरी गांव में चुनाव सभा करने और जुलूस निकालने का आरोप है।

भाषा रंजन वैभव

वैभव