नागपुर के पुलिसकर्मी के खिलाफ जबरन वसूली के आरोप में मामला दर्ज

Ads

नागपुर के पुलिसकर्मी के खिलाफ जबरन वसूली के आरोप में मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - March 28, 2021 / 07:24 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:25 PM IST

नागपुर, 28 मार्च (भाषा) नागपुर के एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के खिलाफ अदालत के आदेश के आधार पर जबरन वसूली के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी।

अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ निरीक्षक विनोद चौधरी और एक अन्य नागरिक के खिलाफ जेएमएफसी अदालत के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है। उक्त नागरिक की पहचान मोहम्मद अशफाक अली के रूप में की गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘शिकायत के अनुसार, उधार देने वाले एक साहूकार ने अली को मकान बनाने के लिए 10 लाख रुपये उधार दिए थे। हालांकि, बाद में अली ने पैसा लौटाने के बजाय धन उधार देने वाले के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। धन उधार देने वाले को अपराध शाखा में बुलाया गया जहां चौधरी तैनात थे। चौधरी ने उधार देने वाले के साथ मारपीट की और पैसे की मांग की।’’

अदालत ने लकड़गंज थाने को चौधरी और अली के खिलाफ जबरन वसूली, आपराधिक धमकी आदि का मामला दर्ज करने का आदेश दिया।

भाषा अमित शफीक