लॉकडाउन के दौरान कालाबाजारी और मुनाफाखोरी की शिकायत पर दर्ज होगा केस, 2 साल की सजा का भी प्रावधान
लॉकडाउन के दौरान कालाबाजारी और मुनाफाखोरी की शिकायत पर दर्ज होगा केस, 2 साल की सजा का भी प्रावधान
भोपाल, मध्यप्रदेश। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए किए गए लॉकडाउन के दौरान कालाबाजारी और मुनाफाखोरी की शिकायतें भी मिल रही है। पुलिस ने ऐसे कालाबाजारी करने वालों को साफ-साफ चेतावनी दी है।
पढ़ें- सुकून की खबर : अन्न रहित घर तलाश कर पहुंचाई मदद, भोजन की जब भी समस्या हो फोन करिए मदद पहुंच जाएगी
कालाबाजारी की शिकायत पर केस दर्ज होगा। दो साल तक की सजा भी हो सकती है। कलेक्टर ने भी कालाबाजारी की शिकायत थाने में करने की अपील की है।
पढ़ें- कोरोना का खिलाफ शिक्षकों ने ज्ञान के साथ धन की भी दी मदद, 1 करोड़ 1…
बता दें राजधानी सहित कई जिलों में लॉकडाउन के दौरान राशन के कई सामान दोगुने दाम पर बेचने का मामला सामने आया है। 38 रुपए के शक्कर को 50 रुपए में।
पढ़ें- जबलपुर में 366 लोगों को किया होम क्वॉरेंटाइन, 6 कोरोना पॉजिटिव अस्प…
80 रुपए के साबूदाने को 120 रुपए किलो में बेचे जाने की शिकायत मिली है। स्टाक खत्म होने की बात कह कर फुटकर व्यापारी सामानों के दाम में इजाफा कर दोगुने दाम में बेच रहे हैं।

Facebook


