चोरों ने एएसआई का घर भी नहीं छोड़ा, नगदी और गहने समेत लाखों की चोरी
चोरों ने एएसआई का घर भी नहीं छोड़ा, नगदी और गहने समेत लाखों की चोरी
अंबिकापुर। शहर में लगातार हो रही चोरियों ने पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी है। हद तो यह है कि चोर आम लोगों के साथ अधिकारी और पुलिस तक को नहीं छोड़ रहे। ऐसा ही मामला सामने आए हैं जहां यातायात विभाग के दफ्तर के ठीक पीछे सरकारी आवास में रह रहे एएसआई के घर चोरों ने नगदी और गहने समेत लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने इस मामले में अपनी जांच तो शुरू कर दी है मगर मामला संदिग्ध भी नजर आ रहा है।
दरअसल बटालियन में पदस्थ एएसआई एपी पंडा की पत्नी और बच्चे घर पर थे,। तभी शाम को किसी ने उनके घर पर पत्थर फेंका। इससे घबराकर महिला और बच्चे पड़ोस के घर में सोने चले गए, इस बीच महिला ने घर में ताला लगाकर कर चाबी पास में ही छिपा दी। जब सुबह एएसआई घर पहुंचा तब उसे चोरी की घटना की जानकारी हुई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घर में गहनों के साथ नकदी रुपए भी रखे थे, जिसे चोर ले गए हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस समेत एएसपी मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए।
यह भी पढ़ें : बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत का जन्मदिन, पीएम मोदी की हैं प्रशंसक, राजनीति में आईं तो भी नहीं बदलेंगी फैशन सेंस
फिलहाल पुलिस इसे संदिग्ध मामला मान कर जांच कर रही है। इसके पहले भी नायब तहसीलदार के घर लाखों की चोरी और अब बटालियन के एएसआई के घर हुई चोरी ने पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल खड़ा कर दिया है। चोरी शहर के हृदय स्थल घड़ी चौक पर हुई है, जहां यातायात विभाग का दफ्तर भी है ऐसे में देखना होगा कि पुलिस को चुनौती दे रहे चोरों को पुलिस कब तक गिरफ्तार कर पाती है।

Facebook


