छत्तीसगढ़ में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की करेंसी चेस्ट के पास कैश की कमी हो गई है । जिसके कारण पूरे छत्तीसगढ़ में SBI के एटीएम में कैश शॉर्ट हो गए है । आपको बता दें कि राजधानी रायपुर में एसबीआई के लगभग 250 एटीएम है.और उसके उपभोक्ताओं को देखते हुए ये अंदाज़ लगाया जा सकता है कि रोज इसमें लगभग 25 करोड़ रुपए के ट्रांजेक्शन की जरुरत होती है.
लेकिन रायपुर में SBI की चेस्ट से सिर्फ 3-4 करोड रुपए ही आ रहे है.जिसके कारण ये समस्या हो रही है । जानकारी के मुताबिक SBI ने दूसरे बैंक की करेंसी चेस्ट से कैश मांगा है..लेकिन जब तक ये कैंश ट्रांसफर नहीं होते.तब तक एसबीआई के एटीएम में कैश की श़ॉर्टेज बनी रहेगी । हमारे संवाददाता स्टार जैन ने ATM पर लोगों को कैश निकालने में हो रही दिक्कत को लेकर बातचीत की
web team IBC24