केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने की हमर छत्तीसगढ़ योजना की सराहना

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने की हमर छत्तीसगढ़ योजना की सराहना

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने की  हमर छत्तीसगढ़ योजना की सराहना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: January 10, 2018 12:57 pm IST

 छत्तीसगढ़ के दौरे पर आए केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव अतुल तिवारी ने आज  हमर छत्तीसगढ़ योजना की बारीकियां देखी और उसकी सराहना भी की.

ये भी पढ़े – कैसा रहा एक दिन के कलेक्टर का कार्यकाल

 उन्होंने आज सवेरे नया रायपुर के उपरवारा स्थित योजना के आवासीय परिसर होटल प्रबंधन संस्थान का भ्रमण किया एवं व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने यहां जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई विशाल छायाचित्र प्रदर्शनी और होलोग्राफिक थिएटर के साथ ही स्वच्छ भारत मिशन प्रदर्शनी का अवलोकन किया। हमर छत्तीसगढ़ योजना के अधिकारी श्री दिनेश अग्रवाल ने उन्हें योजना की खासियतों एवं इसके विभिन्न आयामों के बारे में जानकारी दी।

 ये भी पढ़े – पीएल पुनिया नए लोग ,नए वादे के साथ आज से शुरू करेंगे मिशन 2018

भारत सरकार के संयुक्त सचिव श्री अतुल तिवारी ने यहां पंचायत प्रतिनिधियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण में कौशल विकास और आजीविकामूलक कार्यों को भी शामिल करने कहा। उन्होंने अंत्योदय मिशन के तहत विभिन्न योजनाओं के कन्वर्जेंस (अभिसरण) से संचालित योजनाओं के प्रशिक्षण की भी बात कही। श्री तिवारी ने जमीनी स्तर पर ग्रामीण विकास का कार्य कर रहे संगठनों और उनके प्रतिनिधियों को भी हमर छत्तीसगढ़ योजना से जोड़ने का सुझाव दिया। इस दौरान राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त संचालक श्री सुरेश त्रिपाठी एवं रूर्बन मिशन के राज्य समन्वयक श्री राजीव त्रिपाठी भी मौजूद थे।   

 


लेखक के बारे में