6 विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती की जिम्मेदारी 3 सौ महिला अधिकारियों-कर्मचारियों पर
6 विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती की जिम्मेदारी 3 सौ महिला अधिकारियों-कर्मचारियों पर
जांजगीर। छत्तीसगढ़ में सभी जगह 11 दिसम्बर को मतगणना होनी है। ऐसे मे जांजगीर चाम्पा में अलग ही माहौल दिखने वाला है। यहां 6 विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की मतगणना 3 सौ महिला अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा की जाएगी। बता दें कि 2013 के विस चुनाव में भी महिलाओं ने ही काउंटिंग को लेकर मोर्चा संभाला था.उस वक्त जांजगीर ऐसा पहला जिला था, जहां महिलाओं ने ही वोटों की गिनती की थी।
ये भी पढ़ें –प्रिटिंग प्रेस में पुलिस का छापा, चार करोड़ के नकली नोट जब्त, कंप्यूटर-प्रिंटर के साथ युवक-युवती
ज्ञात हो कि इस बार भी विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती 11 दिसम्बर को महिलाओं द्वारा की जाएगी. इसे देखते हुए महिलाओं को पहले दौर का प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। सभी 3 सौ महिलाओं को अभी 2-3 दौर का प्रशिक्षण और दिया जाएगा। वोटों की मतगणना को लेकर महिला अधिकारी-कर्मचारियों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। इस साल निर्वाचन आयोग ने जांजगीर के पॉलिटेक्निक बिल्डिंग को स्ट्रांग रूम बनाया है। स्ट्रांग रूम में सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम को रखा गया है. जिले में कुल 1 हजार 4 सौ 7 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

Facebook


