बीजेपी ने भूपेश को बताया शुतुरमुर्ग, वीडियो के जरिए दिखाया विकास
बीजेपी ने भूपेश को बताया शुतुरमुर्ग, वीडियो के जरिए दिखाया विकास
छत्तीसगढ़ में चुनावी तैयारी के तहत सभी पार्टी एक दूसरे की खामियां निकालने और तंज कसने में पीछे नहीं है। पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल सरकार पर विकास की चिड़िया के गुम होने और उसे खोजने के लिए अनेक जुमलों का इस्तमाल कर रहे थे। आज उसी का पलटवार करते हुए छत्तीसगढ़ बीजेपी ने एक वीडियो अपलोड किया है। जिसमे उन्होंने छत्तीसगढ़ में हुए विकास को दिखाते हुए भूपेश बघेल को बहेलिये और शुतुरमुर्ग की संज्ञा दी है।
भाजपा सरकार ने छत्तीगसढ़ को लगातार विकास कर खुशहाल बनाया है लेकिन
विकास विरोधी @INCChhattisgarh को वो दिखाई नहीं देता। भ्रष्टाचार, घोटालों से देश को लूटने वाले ये शुतुरमुर्ग अब विकास खोज रहे हैं, उन्हें सलाह है पहले बिकी हुई आत्मा ढूंढे फिर विकास दिखेगा।#देखो_विकास
DEKHO VIKAS pic.twitter.com/X927kRoscH— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) April 21, 2018
आज विकास की चिड़िया पर पलट वार करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने एक कार्टून के जरिए कांग्रेस को क्लीन बोल्ड करने की कोशिश की है। बीजेपी छत्तीसगढ़ के ऑफिशियल सोशल नेटवर्किंग अकाउंट पर एक कार्टून जारी किया गया है।
इस कार्टून में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल को शुतुरमुर्ग बताया गया है दरअसल शुतुरमुर्ग जिस तरीके से जमीन पर अपना सर गाड़ लेता है वैसे ही भूपेश बघेल और कांग्रेस को जमीन पर अपना सर गाड़े हुए इस कार्टून में दिखाया गया है।
web team IBC24

Facebook


