बीजेपी ने भूपेश को बताया शुतुरमुर्ग, वीडियो के जरिए दिखाया विकास

Ads

बीजेपी ने भूपेश को बताया शुतुरमुर्ग, वीडियो के जरिए दिखाया विकास

  •  
  • Publish Date - April 24, 2018 / 09:48 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

छत्तीसगढ़ में चुनावी तैयारी के तहत सभी पार्टी एक दूसरे की खामियां निकालने और तंज कसने में पीछे नहीं है। पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल सरकार पर विकास की चिड़िया के गुम होने और उसे खोजने के लिए अनेक जुमलों का इस्तमाल कर रहे थे। आज उसी का पलटवार करते हुए छत्तीसगढ़ बीजेपी ने एक वीडियो अपलोड किया है। जिसमे उन्होंने छत्तीसगढ़ में हुए विकास को दिखाते हुए भूपेश बघेल को बहेलिये और  शुतुरमुर्ग की संज्ञा दी है। 

आज विकास की चिड़िया पर पलट वार करते हुए  भारतीय जनता पार्टी ने एक कार्टून के जरिए कांग्रेस को क्लीन बोल्ड करने की कोशिश की है। बीजेपी छत्तीसगढ़ के ऑफिशियल सोशल नेटवर्किंग अकाउंट पर एक कार्टून जारी किया गया है।

 

इस कार्टून में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल को शुतुरमुर्ग बताया गया है दरअसल शुतुरमुर्ग जिस तरीके से जमीन पर अपना सर गाड़ लेता है वैसे ही भूपेश बघेल और कांग्रेस को जमीन पर अपना सर गाड़े हुए इस कार्टून में दिखाया गया है।

web team IBC24