छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता बने सुशील आनंद शुक्ला, मीडिया पैनलिस्ट में कई बड़े नेता शामिल

Ads

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता बने सुशील आनंद शुक्ला, मीडिया पैनलिस्ट में कई बड़े नेता शामिल

  •  
  • Publish Date - April 18, 2018 / 07:51 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

रायपुर। छत्तीसढ़ कांग्रेस में नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुशील आनंद शुक्ला को छत्तीसगढ़ कांग्रेस विभाग का प्रमुख प्रवक्ता बनाया गया है। एआईसीसी की मुहर लगने के बाद पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कांग्रेस मीडिया विभाग की सूची जारी कर ये जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा टला, कर्नाटक चुनाव में व्यस्त

वहीं मो. असलम, घनश्याम राजू तिवारी, एम.ए. इकबाल, धनंजय सिंह ठाकुर, जेपी श्रीवास्तव, शैलेष पांडेय, अभयनारायण राय, छाया वर्मा रामदयाल उईके, डॉ. शिवकुमार डहरिया, मनोज मंडावी, कवासी लखमा, करूणा शुक्ला, गुरू रूद्रकुमार, पी.आर. खुंटे, मोहन मरकाम, दीपक बैज, संतराम नेताम, राजेन्द्र तिवारी, रमेश वर्ल्यानी, ज्ञानेश शर्मा, डॉ. किरणमयी नायक, सुरेन्द्र शर्मा, आर.पी. सिंह, राजेश बिस्सा, श्रीकुमार मेनन, डॉ. राकेश गुप्ता, शिवसिंह ठाकुर, अजय साहू, चंद्रशेखर शुक्ला, शिशुपाल शोरी, उमेश पटेल, फूलोदेवी नेताम, आकाश शर्मा, महेन्द्र छाबड़ा, सुमीत दास, राधेश्याम विभार, विकास तिवारी, अमित श्रीवास्तव को  मीडिया पैनलिस्ट बनाया गया है। 

 

वेब डेस्क, IBC24