पूर्व IAS सरजियस मिंज कांग्रेस में शामिल, कुनकुरी सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें
पूर्व IAS सरजियस मिंज कांग्रेस में शामिल, कुनकुरी सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें
रायपुर। पूर्व आईएएस अधिकारी सरजियस मिंज ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। मिंज ने कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए। इस मौके पर मिंज ने कहा कि कांग्रेस के अलग-अलग वर्ग मेरे सम्पर्क में थे, निर्णय करने में मुझे विलंब हुआ है। उन्होंने कहा कि जनसेवा के लिए कांग्रेस ज्वाइन किया है। कांग्रेस नीति बनाकर विकास के रास्ते पर बढ़ती है। यही विचारधारा देश को उन्नति के रास्ते पर ले जाएगी। इस विचार से प्रभावित होकर मैंने कांग्रेस प्रवेश किया है
बतादें पुनिया अभी छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। सरजियस मिंज राज्य के अलग-अलग जिलों में कलेक्टर के साथ मुख्य सूचना आयुक्त और रायपुर कमिश्नर कमिश्नर रह चुके हैं। जशपुर के कुनकुरी सीट से सरजियस मिंज की चुनाव लड़ने की अटकलें हैं।
पढ़ें- कवर्धा में मारी गई महिला नक्सली पर था 8 लाख का इनाम, IG ने STF की टीम को किया सम्मानित
इससे पहले आईएएस से इस्तीफा देकर ओपी चौधरी के भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व आईएएस आरपीएस त्यागी ने भी कांग्रेस में प्रवेश किया था। उन्होंने राजधानी स्थित कांग्रेस भवन पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ली। वे जांजगीर, कोरबा और धमतरी के कलेक्टर रह चुके हैं।
पढ़ें- रमन 5 सितंबर से निकलेंगे अटल विकास यात्रा पर , तीन दिनों में सात जिलों का दौरा
बताया जा रहा है कि त्यागी कोरबा जिले के किसी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बनना चाहते हैं। बता दें कि त्यागी राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे लेकिन उन्हें आईएएस अवार्ड हुआ था।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


