हाईकोर्ट में अंतागढ़ उपचुनाव केस की सुनवाई पूरी,फैसला सुरक्षित,फोर लेन निर्माण पर भी हुई सुनवाई

हाईकोर्ट में अंतागढ़ उपचुनाव केस की सुनवाई पूरी,फैसला सुरक्षित,फोर लेन निर्माण पर भी हुई सुनवाई

हाईकोर्ट में अंतागढ़ उपचुनाव केस की सुनवाई पूरी,फैसला सुरक्षित,फोर लेन निर्माण पर भी हुई सुनवाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: September 25, 2018 11:54 am IST

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने अंतागढ़ उपचुनाव मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस मामले में फैसला अब कभी भी आ सकता है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय हेगणे ने अपनी बहस पूरी की। संजय हेगणे याचिकाकर्ता के अधिवक्ता हैं।

बता दें कि सामाजिक कार्यकर्ता राकेश चौबे ने चुनाव आयोग के खिलाफ यह याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि 2014 अंतागढ़ उपचुनाव में पैसों का लेनदेन और भारी गड़बड़ी हुई है। याचिका में मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष और स्वतन्त्र एजेंसी से जांच करवाई जाए। मामला की सुनवाई हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच में चल रही थी।

यह भी पढ़ें : सपा और गोंगपा मिलकर लड़ेंगे चुनाव, सीटों का ऐलान 29 सितंबर को संभव

वहीं मंगलवार को ही हाईकोर्ट में रायपुर-बिलासपुर फोर लेन निर्माण मामले में भी सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस के डिवीजन बैंच ने ही ये सुनवाई की। आज की सुनवाई में पेश होने के लिए कंपनी के डायरेक्टर और चेयरमैन सड़क मार्ग से बिलासपुर हाईकोर्ट पहुंचे थे। सुनवाई के दौरान शासन की तरफ से जवाब किया प्रस्तुत किया गया। जवाब में कहा गया है कि 31 दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा

गौरतलब है कि बिलासपुर-रायपुर नेशनल हावे में धीमी गति से निर्माण पर कोर्ट ने पहले ही नाराजगी जाहिर की थी। हाईकोर्ट ने L&T कंपनी के डायरेक्टर और पुंज लॉड के चेयरमैन को आज कोर्ट में तलब किया था। मामले में रजत तिवारी ने जनहित याचिका लगाई है।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में