छग : विधायक खरीद फरोख्त मामले में हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी पूरी डिटेल
छग : विधायक खरीद फरोख्त मामले में हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ में सन 2003 में हुई विधायक खरीद फरोख्त मामले में हाईकोर्ट ने सरकार से पूरी डिटेल रिपोर्ट जमा करने को कहा है। कोर्ट ने ये निर्देश पूर्व भाजपा नेता वीरेंद्र पांडेय की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिए…। मंगलवार को हाईकोर्ट की सिंगल बेंच में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सरकार से ब्ठप् रिपोर्ट सहित पूरे रिकार्ड जमा करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी। वीरेंद्र पांडेय ने अपनी याचिका में कहा है कि विधायक खरीद फरोख्त मामले की जांच कर रही सीबीआई ने कोर्ट में जो खात्मा रिपोर्ट जमा की है, उसमें वीरेंद्र पांडेय को इस पूरी साजिश के लिए जिम्मेदार माना है….। लेकिन इसी रिपोर्ट में सीबीआई ने यह भी माना है कि मुख्यमंत्री डाक्टर रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी, पूर्व सासंद पीआर खूंटे समेत कई लोगों इसकी जानकारी थी…। वहीं तत्कालीन केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली, राजनाथ सिंह ने विधायकों को खरीदने के लिए भेजे गए चालीस लाख रुपए मीडिया के सामने रखे थे साथ ही दिल्ली में उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने भी प्रेस कांन्फ्रेंस ली थी..लिहाजा जब सबको मामले की जानकारी थी तो सभी को आरोपी बनाया जाए।

Facebook


