जनता कांग्रेस 2018 विस चुनाव के लिए नवंबर में करेगी प्रत्याशियों की घोषणा

जनता कांग्रेस 2018 विस चुनाव के लिए नवंबर में करेगी प्रत्याशियों की घोषणा

जनता कांग्रेस 2018 विस चुनाव के लिए नवंबर में करेगी प्रत्याशियों की घोषणा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: August 10, 2017 5:29 am IST

 

रायपुर: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ 2018 के विधानसभा चुनाव के लिए इस साल के आखिर तक उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। पार्टी प्रवक्ता ने कहा है कि नवंबर के अंत तक पार्टी 25 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर देगी। अगले साल अप्रैल महीने तक बाकी सभी सीटों के लिए भी उम्मीदवारों के नाम तय हो जाएगा।

दरअसल, पार्टी के गठन के समय ही पार्टी अध्यक्ष ने ऐलान कर दिया था कि आगामी विधानसभा चुनाव से एक साल पहले ही पार्टी उम्मीदवारों के नाम तय कर देगी। पार्टी ने इसके लिए कई स्तरों पर तैयारी की है। अब तक उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए तीन स्तरों पर सर्वे का काम कराया जा चुका है। एक सर्वे दिल्ली की एक संस्था ने किया है। दूसरा सर्वे पार्टी ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में खुद की फैडबैक से तैयार किए हैं। 

 

 


लेखक के बारे में