ननकीराम ने शुरु की वरूण देव की पूजा, जानिए कारण
ननकीराम ने शुरु की वरूण देव की पूजा, जानिए कारण
कोरबा। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने अल्प वर्षा के कारण वरूण देव की पूजा शुरु की है। यह पूजा 9 दिनों तक चलेगी। पूर्व गृह मंत्री ने इस बारे में कहा कि जब-जब पूजा करता हूं तो जमकर बारिश होती है। पिछले वर्ष पूजा नहीं की तो अकाल की स्थिति बन गई थी।
बता दें कि ननकीराम ने इससे पूर्व वर्ष 2013 और 2014 में भी रूठे मानसून को मनाने के लिए अनुष्ठान का आयोजन किया था। जुलाई 2014 में उन्होंने चार दिन तक वरूण यज्ञ करवाया था।
यह भी पढ़ें : जानिए रमन ने क्यों कहा- हुनरमंद के हाथ में जिंदगी भर रहता है हुनर का जादू
कंवर ने बताया था कि 1990 में जब वे अविभाजित मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री थे तब भी ऐसे अकाल के ही हालात थे लेकिन उन्होंने वरूण यज्ञ करवाया था तो अच्छी बारिश हुई थी और तब प्रदेश सूखे से बच गया था।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


