बीजापुर, नगर के बीच संदिग्ध हालत में मिले दो लावारिस बैग, बम होने की आशंका

बीजापुर, नगर के बीच संदिग्ध हालत में मिले दो लावारिस बैग, बम होने की आशंका

बीजापुर, नगर के बीच संदिग्ध हालत में मिले दो लावारिस बैग, बम होने की आशंका
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: October 28, 2018 4:18 pm IST

बीजापुर। जिला मुख्यालय में रविवार शाम शहर के बीच में ही दो बैग संदिग्ध हालत में मिले हैं। बीजापुर नगर के पोस्ट ऑफिस और बिजली आफिस के पास ये बम लावारिस हालत में मिले। सीएम प्रवास के कुछ घंटेपहले ही बीजापुर में बम मिलने की खबर से हड़कंप मच गया।

पुलिस को सूचना मिलते ही मौके में बीडीएस की पार्टी पहुंची। वहीं नगरवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बड़ी मशक्कत के बाद दो बैग को बीडीएस पार्टी ने सुरक्षित निकाल लिया। बीडीएस प्रभारी का कहना है दो बैग संदिग्ध हालात में मिले, उसमें प्रथम दृष्टया बम हो सकता है, लेकिन कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने जारी की चौथी सूची, 17 प्रत्याशियों की घोषणा 

बीडीएस स्क्वॉड बैग को सुरक्षित निकालकर बीजापुर महादेव घाट ले गए। बैग को खोलने के बाद ही कहा जा सकता है बम है या और कुछ। लेकिन नगर के बीचोंबीच इस तरह लावारिस बैग का मिलना सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़ा करता है।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में