भारत बंद का असर,नहीं खुली दुकानें,अधिकांश स्कूलों में छुट्टी,घोड़े पर सवार कांग्रेसी करवा रहे बंद

भारत बंद का असर,नहीं खुली दुकानें,अधिकांश स्कूलों में छुट्टी,घोड़े पर सवार कांग्रेसी करवा रहे बंद

भारत बंद का असर,नहीं खुली दुकानें,अधिकांश स्कूलों में छुट्टी,घोड़े पर सवार कांग्रेसी करवा रहे बंद
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: September 10, 2018 6:01 am IST

रायपुर। कांग्रेस के आह्वान पर भारत बंद का असर छत्तीसगढ़ में व्यापक रुप से देखा जा रहा है। राजधानी रायपुर सुबह से करीब-करीब पूरी तरह बंद ही नजर आई। निजी स्कूलों ने पहले ही छुट्टी की बात कह दी थी, चैम्बर ऑफ कॉमर्स का समर्थन मिलने के कारण व्यापारिक संस्थान भी बंद हैं। सरकारी दफ्तर खुले हुए हैं। इसी तरह सरकारी स्कूल भी खुले हुए हैं, लेकिन उनमें उपस्थिति बहुत कम है। कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह से ही सड़कों पर उतर कर बंद करवा रहे हैं। पूर्व महापौर किरणमयी नायक सहित और कई कांग्रेसी घोड़े पर सवार होकर बंद करवाते नजर आए।

राजधानी रायपुर में बस सेवा पूरी तरह से बंद है। सड़कों पर ऑटो भी कम दिखाईदे रहे हैं। सुबह करीब 5 बजे से ही कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर निकल ग और बंद करवाते रहे। कई जगहों पर गाड़ियों और दुकानों को जबरन बंद कराते भी कांग्रेसी देखे ग। विकास उपाध्याय के नेतृत्व सुबह 5 बजे से ही कांग्रेस समर्थकों ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, तेलीबांधा चौक, जय स्तम्भ चौक सहित कई चौक चौराहों पर बंद कराया। जबकि वहीं पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा के नेतृत्व में भी कांग्रे कार्यकर्ताओं ने भी शंकर नगर, लोधीपारा चौक, पंडरी इलाके में बंद कराया।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस के भारत बंद का व्यापक असर, कई जगह ट्रेनें रोकी गईं,विपक्षी नेताओं के साथ राहुल बैठे धरने पर

राज्यभर की बात करें तो सुकमा जिले भर मे बंद का व्यापक असर दिखा। सुकमा, दोरनापाल, कोन्टा,गादीरास समेत पूरे जिले मे दुकानें बंद हैं। बंद के मद्देनज़र सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसी तरह कांकेर में व्यापारियों ने बंद को समर्थन दिया है। कांग्रेसी विधायक और कार्यकर्ता बंद कराने में लगे हुए हैं। पुलिस बल मौके पर तैनात है।

जबकि लोरमी में मार्केट और स्कूलें सुबह से बंद हैसुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। भानुप्रतापपुर में भी भारत बंद का असर दिखा है। भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, दुर्गुकोंदल के स्थानीय व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर समर्थन दिया है। ग्रामीण सामग्रियों के लिए भटकते नजर आए। कोण्डागांव में भी होटल-दुकानें बंद हैं। कुछ स्कूलों में भी बंद का असर नजर आया। बंद के असर से बस-टैक्सी बाहर रहे।

यह भी पढ़ें : भारत बंद का मप्र में खासा असर, पेट्रोल पंप में तोड़फोड़, स्कूल-कॉलेज बंद

इसी तरह बिलासपुर में अधिकांश निजी स्कूलों ने छुट्टी कर दी है। बंद के दौरान अधिकांश दुकान व व्यपारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ता घूमकर दुकान बंद करवा रहे हैबंद को लेकर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल प्रमुख स्थानों पर तैनात है। जबकि डोंगरगढ़ में बंद  को लेकर शहर के व्यापारियों ने समर्थन नहीं दिया है और अपने प्रतिष्ठान खुले रखे हैं। पूर्व मंत्री धनेश पटिला समेत कांग्रेसी व्यापारियों से समर्थन मांगते हुए घूम रहे हैं।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में