हाईपावर कमेटी और मुख्यमंत्री की मीटिंग शाम साढ़े 5 बजे, बैठक पर टिकी शिक्षाकर्मियों की निगाहें

हाईपावर कमेटी और मुख्यमंत्री की मीटिंग शाम साढ़े 5 बजे, बैठक पर टिकी शिक्षाकर्मियों की निगाहें

हाईपावर कमेटी और मुख्यमंत्री की मीटिंग शाम साढ़े 5 बजे, बैठक पर टिकी शिक्षाकर्मियों की निगाहें
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: June 8, 2018 10:54 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षाकर्मियों के संविलियन के संबंध में गठित हाईपावर कमेटी और मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बीच शुक्रवार शाम को साढ़े पांच होगी। बताया जा रहा है कि सीएम ने पहले दोपहर एक बजे का समय दिया था, लेकिन भिलाई दौरे के कारण शाम साढ़े 5 से 6 बजे का समय दिया है। संभावना जताई जा रही है कि इस मुलाकात के बाद कुछ नतीजे आ सकते हैं।

शिक्षक पंचायत नगरीय निकाय मोर्चा के प्रांतीय संचालक विरेन्द्र दुबे ने कहा है कि हमने संविलियन के लिए 22-23 साल इंतजार किया है। लिहाजा संविलियन में कोई विलंब नही होना चाहिए। मोर्चा उपसंचालक धर्मेश शर्मा, डॉ.सांत्वना ठाकुर, चन्द्रशेखर तिवारी और जितेन्द्र शर्मा ने कहा कि- संविलियन को लेकर अब न केवल शिक्षाकर्मियों को प्रतीक्षा है अपितु प्रदेश के आम नागरिकों में भी उत्सुकता है। कर्मी कल्चर को समाप्त कर नियमित पदों पर संविलियन करना अपने आप मे ऐतिहासिक निर्णय होगा।

यह भी पढ़ें : मुठभेड़ में मारा गया वर्दीधारी नक्सली, दंतेवाड़ा में मिक्सचर मशीन को किया आग के हवाले

बताया जा रहा है कि हाईपावर कमेटी ने पिछली बार की तर्ज पर संविलियन का फार्मूला निकाला है। 8 साल की सेवा अवधि पूरा कर चुके शिक्षाकर्मियों को नियमित करने वाले फार्मूले के तहत संविलियन का रास्ता निकाला गया है। इसके तहत 8 साल से अधिक की सेवा अवधि वाले शिक्षाकर्मियों का संविलियन किया जाएगा। लेकिन शिक्षाकर्मियों का चरणबद्ध संविलियन विभागीय अमले के तौर पर होगा और उनका कैडर मैनेजमेंट वर्तमान विभागों के अधीन ही रहेगा।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में