आत्मरक्षा सिखाने के बहाने लूट ली दो छात्राओं की अस्मत

आत्मरक्षा सिखाने के बहाने लूट ली दो छात्राओं की अस्मत

आत्मरक्षा सिखाने के बहाने लूट ली दो छात्राओं की अस्मत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: December 11, 2017 8:36 am IST

मध्यप्रदेश। हरदा में एक गुरु ने शिष्य की मर्यादा को तार-तार कर दिया है. लड़कियों को आत्म रक्षा के गुर सिखाने वाले कराटे प्रशिक्षक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मानवता को शर्मसार किया है. दरअसल कराटे के राष्ट्रीय कोच के रूप में पहचान बनाने वाले नीलेश सेन और उसके साथी पर प्रशिक्षण लेने वाली दो छात्राओं ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. 

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी को मिलेगा कांग्रेस का राज, आधिकारिक ऐलान आज

छात्राओं का आरोप है कि कोच नीलेश सेन ने उनका अश्लील वीडियो भी बनाया है और पिछले 8 महीने से उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे मांग रहा है. छात्राओं की माने तो. आरोपी नीलेश सेन और उसका साथी यूसुफ मंसूरी प्रशिक्षण की आड़ में उनसे छेड़ाछाड़ कर रहे है.

ये भी पढ़ें- एमके राउत बने छत्तीसगढ़ नए मुख्य सूचना आयुक्त

छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर यूसुफ मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि नीलेश सेन की तलाश कर रही है. गौरतलब है कि आरोपी नीलेश सेन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई बार कोच की भूमिका निभा चुका है. इसके अलावा प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज से पुरस्कार भी प्राप्त कर चुका है । 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में