मंत्री की मौजूदगी में छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री की मांग !

मंत्री की मौजूदगी में छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री की मांग !

मंत्री की मौजूदगी में छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री की मांग !
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: August 10, 2017 5:10 am IST

 

विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर धमतरी के भखारा में सर्व आदिवासी समाज का सम्मेलन में छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री की मांग ने राजनैतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। गोंडवाना महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नवल सिंह मंडावी ने मंच से प्रदेश की बागडोर छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को देने की वकालत की। जिसका सभी ने एक स्वर में समर्थन किया। हालांकि सम्मेलन में पहुंचे मुख्य अतिथि और प्रदेश के मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि डॉ रमन सिंह की सरकार प्रदेश में 15 साल से बेहतर काम कर रही है। इस सम्मेलन में आदिवासी समाज के दिग्गज पदाधिकारियों के अलावा प्रदेश के हजारों आदिवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सम्मेलन में आदिवासियों के हितों और अधिकारों पर खुलकर चर्चा हुई। साथ ही उनकी सामाजिक परम्परा के खिलाफ बताते हुए सामाजिक बहिष्कार प्रतिषेध अधिनियम का जमकर विरोध किया गया। 


लेखक के बारे में