छत्तीसगढ़ : कोविड-19 के 297 नये मामले सामने आए

Ads

छत्तीसगढ़ : कोविड-19 के 297 नये मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - July 12, 2021 / 06:39 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

रायपुर, 12 जुलाई (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 297 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर अब 9,98,270 पहुंच गयी है।

राज्य में सोमवार को 170 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, वहीं 394 लोगों ने गृह-पृथकवास पूरा किया। राज्य में आज कोरोना वायरस संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज संक्रमण के 297 मामले सामने आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 18, दुर्ग से 12, राजनांदगांव से दो, बालोद से एक, बेमेतरा से एक, कबीरधाम से एक, धमतरी से 16, बलौदाबाजार से 17, महासमुंद से दो, गरियाबंद से चार, बिलासपुर से चार, रायगढ़ से नौ, कोरबा से पांच, जांजगीर चांपा से 38, मुंगेली से दो, गौरेला पेंड्रा मरवाही से एक, सरगुजा से छह, कोरिया से 11, सूरजपुर से पांच, बलरामपुर से पांच, जशपुर से 13, बस्तर से 34, कोंडागांव से 13, दंतेवाड़ा से आठ, सुकमा से 35, कांकेर से चार, नारायणपुर से छह और बीजापुर से 24 मामले हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 9,98,270 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,80,275 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में फिलहाल 4517 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,478 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,431 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 3133 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव अर्पणा

अर्पणा