छत्तीसगढ़ विधानसभा : सदन में उठा हुक्का बार का मामला, गृहमंत्री ने कहा जल्द कानून बनाएंगें

छत्तीसगढ़ विधानसभा : सदन में उठा हुक्का बार का मामला, गृहमंत्री ने कहा जल्द कानून बनाएंगें

छत्तीसगढ़ विधानसभा : सदन में उठा हुक्का बार का मामला, गृहमंत्री ने कहा जल्द कानून बनाएंगें
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: July 19, 2019 8:56 am IST

रायुपर। विधानसभा में आज कांग्रेस विधायक शैलेष पांडेय ने ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से बिलासपुर जिले में चल रहे अवैध हुक्का बार का मामला उठाया। विधायक ने कहा कि इसको लेकर सख्त से सख्त कानून लाना चाहिए। जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने मंत्री से पूछा कि हुक्का बार अवैध है या वैध हैं।

read more: भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह गिरफ्तार, खून खराबा के बयान के बाद सड़क से सदन तक हुआ था विरोध

​कांग्रेस विधायक के सवाल के जवाब में गृहमन्त्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि इस पर हम जल्द जल्द कानून बनाने जा रहे हैं। अवैध रूप चल रहे हुक्का बार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव भी इस मुद्दे पर बोलने के लिए उठे। जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने उनसे पूछा कि आप भिलाई के महापौर भी हैं आपके क्षेत्र में कितना हुक्का बार चल रहा है?

read more: छत्तीसगढ़ विधानसभा : सीएम ने कहा डीएमएफ की नई गाइडलाइन के अनुसार होंगे कार्य, आबादी को सीधा लाभ देने के लिए खर्च होगी राशि

रायपुर विधानसभा में इसके पहले BJP सदस्य चर्चा के लिए अड़े रहे। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौश्कि ने कहा पोटास खाद के लिए लोग भटक रहे हैं। बिजली कटौती से किसान परेशान हो रहे हैं। पंप नहीं चल रहे हैं। इसके साथ ही उन्होने एक दिन का सत्र बढ़ाने की मांग की।

read more: कबीर पंथ के धर्मगुरू के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट, कोतवाली थाने का घेराव कर कबीर पंथियों ने किया विरोध

वहीं विधायक शिवरतन शर्मा ने भी कहा कि किसान बिजली कटौती से त्रस्त हैं। वहीं अजीत जोगी ने कहा कि ये एक दैविक प्रकोप है। बिजली अधिकारियों ने गलत जानकारी दी। किसानों को 22 घण्टे बिजली नहीं मिल रही है। इसके बाद सरकार के जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष ने सदन से वाकआउट कर दिया।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com