विपक्षी विधायकों ने हंगामे के बाद किया वॉकआउट
विपक्षी विधायकों ने हंगामे के बाद किया वॉकआउट
आज छत्तीसगढ़ विधानसभा का चौथा दिन है। सड़क निर्माण, राजयपाल के अभिभाषण और प्रदुषण पर चर्चा होना है। बजट सत्र में शून्यकाल के दौरान विधायक धनेंद्र साहू ने राजिम कुंभ में नियम विरुद्ध पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए जाने के मामले में काम रोको प्रस्ताव पेश कर चर्चा कराने की मांग की.
देखे हरिहर छत्तीसगढ़ पर पूछे गए सवाल –
लेकिन धनेंद्र साहू के काम रोको प्रस्ताव को आसंदी ने खारिज कर दिया. जिस पर विपक्षी विधायकों ने जमकर हंगामा किया और विरोध जताया. आसंदी ने कहा कि इस मुद्दे पर आपको आगे विस्तार से चर्चा करने का मौका मिलेगा. इधर चर्चा की मांग नहीं माने जाने पर विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया.
ध्यानाकर्षण की कार्रवाई शुरु होते ही कांग्रेस विधायक संतराम नेताम ने नारायणपुर के गढ़बेंगाल में सड़क निर्माण कार्य से वातावरण प्रदूषित होने का प्रकरण का ध्यान आकर्षण कराया, जवाब में पीडब्लूडी मंत्री राजेश मूणत ने दिया जवाब कहा कि प्रदूषण को रोकने के लिए संबंधित प्लांट की चिमनी को ऊपर उठा दिया गया है, जिससे प्रदूषण कम हो, और चिमनी की साइज़ को ऊपर उठा दिया गया है.
वेब टीम IBC24

Facebook


