छग विधानसभा का मानसून सत्र, विपक्ष ने किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा

Ads

छग विधानसभा का मानसून सत्र, विपक्ष ने किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा

  •  
  • Publish Date - August 1, 2017 / 03:14 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार से शुरू हो गया है. सत्र के पहले दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई. जिसके बाद किसानों के मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार को जमकर घेरा. विपक्ष ने चर्चा की मांग को लेकर सदन में जमकर नारेबाजी की जिसके चलते 10 मिनट तक सदन की कार्यवाही स्थगित करना पड़ी. वहीं सदन में भूपेश बघेल ने कहा-‘प्रदेश में जून से अब तक 24 किसानों ने खुदकुशी की, नोटबंदी के बाद किसानों की हालत बिगड़ी है, इस पर सरकार ने कहा- ‘दूसरे कारण से किसान खुदकुशी कर रहे हैं, खुदकुशी का सरकारी कर्ज से लेना देना नहीं, किसानों के लिए बहुत कुछ कर रही सरकार’