तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया

तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया

तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: November 2, 2017 10:21 am IST

 

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया प्रदेश के 3 दिवसीय दौरे पर हैं। बुधवार को वो मुंगेली और बेमेतरा में जन अधिकार सभा को संबोधित करेंगे। वे 3 नवंबर को कवर्धा और सहसपुर-लोहारा में भी जन अधिकार सभा में शामिल होंगे। पुनिया के मुताबिक..जन अधिकार सभा के जरिए कांग्रेस.. प्रदेश की जनता को सरकार की नाकामियां गिनाएगी।

छग: रणनीतिकार पीएल पुनिया के नेतृत्व में कांग्रेस ने 3 घंटे किया मंथन

वहीं कथित सीडी कांड पर पुनिया ने कहा, कि कांग्रेस एक मुख्य विपक्षी पार्टी है, लिहाजा सरकार के काले कारनामों को उजागर करना पार्टी का दायित्व है। पुनिया ने कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं से न्यू सर्किट हाउस में बंद कमरे में गुफ्तगू की। बताया जा रहा है, कि कांग्रेस सीडी कांड मुद्दे पर राज्य सरकार पर हमला और तेज करेगी। कांग्रेस नेताओं ने सूखे की स्थिति में राज्योत्सव पर करोड़ों खर्च करने और जीरम कांड की जांच को लेकर भी चर्चा की।


लेखक के बारे में