GST के विरोध में छत्तीसगढ़ कांट्रैक्टर एसोसिएशन, निर्माण कार्यों को बंद करने की घोषणा

GST के विरोध में छत्तीसगढ़ कांट्रैक्टर एसोसिएशन, निर्माण कार्यों को बंद करने की घोषणा

GST के विरोध में छत्तीसगढ़ कांट्रैक्टर एसोसिएशन, निर्माण कार्यों को बंद करने की घोषणा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: August 11, 2017 1:15 pm IST

GST के विरोध में छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन ने 12 अगस्त से सभी सरकारी विभागों में चल रहे निर्माण कार्यों को बंद करने की घोषणा की है । साथ उन्होने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी 9 सूत्रीय मांगों पर जल्द कोई निर्णय नहीं लिया तो प्रदेश के 10 हजार रजिस्टर्ड कांट्रेक्टर्स सभी विभागों के टेंडर का बहिष्कार करेंगे । छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन ने मांग की है कि 1 जुलाई 2017 के पहले हुए अनुबंधों में 18 प्रतिशत GST का अधिभार सरकार स्वयं वहन करे. साथ ही दूसरी मांगों में निमार्ण कार्यों को 5 फीसदी GST के दायरे में लाने, सभी विभागों का टेंडर फार्म एक समान रखने, सिंगल विंडो रजिस्ट्रेशन पर दोबारा विचार करने जैसी मांगे शामिल हैं. कॉन्ट्रेक्टर एसोसिएशन के मुताबिक GST की वजह से बिल्डिंग मटेरियल का रेट भी करीब 20 प्रतिशत बढ़ गया है । 


लेखक के बारे में