छत्तीसगढ़ के शिक्षाकर्मी नहीं मनाएंगे होली प्रशासन से हैं नाराज़

Ads

छत्तीसगढ़ के शिक्षाकर्मी नहीं मनाएंगे होली प्रशासन से हैं नाराज़

  •  
  • Publish Date - February 22, 2018 / 02:48 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

  छत्तीसगढ़ के शिक्षाकर्मी  एक बार फिर सरकार के खिलाफ हल्ला बोलने की तैयारी में हैं.आज जारी शिक्षाकर्मी की विज्ञप्ति में इस बात का ऐलान किया गया है कि अगर  शिक्षाकर्मियों को समय पर वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो प्रदेश भर के शिक्षाकर्मियों होली नहीं मनाएंगे और आंदोलन करेंगे।

ये भी पढ़े – मरतखानी मोदी अउ रमन ले मिले के इच्छा–स्वच्छता दूत कुंवर बाई

शिक्षक मोर्चा के प्रदेश संचालक संजय शर्मा ने बताया कि आज प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विकास शील से उन्होंने फोन पर बात की है और शिक्षाकर्मियों के वेतन को लेकर वर्तमान में ​क्या स्थिति है इस बारे में जानकारी मांगी है. संजय शर्मा ने विकास शील से यह भी कहा है कि आपके द्वारा बार बार कहा जाता है कि दो तीन दिनों में वेतन का आवंटन कर दिया जायेगा. लेकिन उसके बाद वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है, जो मात्र आश्वासन ही दिया जा रहा है।अब अगर प्रशासन चाहे कि  शिक्षाकर्मी और उनका परिवार ख़ुशी ख़ुशी होली मनाये तो वो उन्हें समय पर वेतन भुगतान जरूर करेंगे। 

 

वेब टीम IBC24