कर्जमाफी और बढ़े हुए समर्थन मूल्य के पैसों से दान, गुण्डरदेही के किसान ने एक फीसदी राशि दी सरकार को

कर्जमाफी और बढ़े हुए समर्थन मूल्य के पैसों से दान, गुण्डरदेही के किसान ने एक फीसदी राशि दी सरकार को

कर्जमाफी और बढ़े हुए समर्थन मूल्य के पैसों से दान, गुण्डरदेही के किसान ने एक फीसदी राशि दी सरकार को
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: January 15, 2019 7:28 am IST

बालोद।देश भर में जहां किसान कर्ज से तंग आ कर आत्महत्या और कुंठा जैसे घातक कदम उठा रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के किसान नई सरकार द्वारा दिए जा रहे कर्ज माफ़ी और धान के बढे हुए समर्थन मूल्य से बेहद अधिक खुश हैं।

और अब वो अपनी खुशी में सरकार को भी शामिल कर रहे हैं। ऐसा ही वाकिया सामने आया है जिसमें गुंडरदेही विधानसभा के अन्न दाता खेमराज चंद्राकर ने किसान कर्ज माफ़ी और बढे हुए समर्थन मूल्य के बाद उनके खाते में आये पैसे का एक परसेंट मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान दिया है।

उनका कहना है कि इतने सालों बाद सरकार किसानों का दर्द समझ रही है। जिससे छत्तीसगढ़ के सभी किसान की ज़िंदगी बदल गई है।इससे वो अपनी मर्जी से खुश होकर सरकार को ईनाम दिया है।


लेखक के बारे में