गवर्नेंस के मानकों में छत्तीसगढ़ को मिला तीसरा स्थान,आर्थिक सुधार में 8वां

गवर्नेंस के मानकों में छत्तीसगढ़ को मिला तीसरा स्थान,आर्थिक सुधार में 8वां

गवर्नेंस के मानकों में छत्तीसगढ़ को मिला तीसरा स्थान,आर्थिक सुधार में 8वां
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: November 20, 2017 6:40 am IST

छत्तीसगढ़ में दिन दुगुनी रात चौगुनी तररकी हो रही है.प्रदेश विकास की नयी ऊंचाईयों को लगातार छू रहा है.ई  गवर्नेंस, पर्यावरण व स्वच्छता के मानकों पर छत्तीसगढ़ ने कई बड़े प्रदेशों को पीछे छोड़ दिया है. राष्ट्रीय पत्रिका इंडिया टुडे ने अपने सर्वे में छत्तीसगढ़ बहुत ही बेहतर रिमार्क दिया है। अपने स्पेशल सर्वे में इंडिया टुडे ने गवर्नेंस को लेकर देश व्यापी अपने सर्वे में छत्तीसगढ़ को तीसरा स्थान दिया है. केरल और हिमाचल के बाद छत्तीसगढ़ तीसरे स्थान पर है. वहीं आंध्रा प्रदेश, राजस्थान व मध्य प्रदेश जैसे राज्य इससे काफी पीछे है। वहीं पर्यावरण व स्वच्छता के क्षेत्र में हाल के दिनों हुए बेहतर काम का असर भी रैंकिंग में दिखा है. इंडिया टुडे ने पर्यावरण व स्वच्छता की रैंकिंग में छत्तीसगढ़ को 8वां स्थान दिया है.. जबकि महाराष्ट्र, हिमाचल, हरियाणा, पंजाब व उत्तराखंड जैसे राज्य इससे काफी पीछे हैं. आर्थिक सुधार के क्षेत्र में लगातार बेहतर कर रहे छत्तीसगढ़ को इंडिया टुडे की रैंकिंग में भी बेहतर स्थान मिला है. इसमें छत्तीसगढ़ को 8वां स्थान मिला है. जबकि महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, केरला, असम, मध्य प्रदेश और आंध्रा प्रदेश जैसे राज्य इससे काफी पीछे हैं.
 


लेखक के बारे में