रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने नया सियासी दांव खेला है। वे फेसबुक पर छत्तीसगढ़ की बात बाबा के साथ एक कार्यक्रम शुरू करने जा रहे हैं। जिसमें प्रदेश के मुद्दे पर सवाल-जवाब का कार्यक्रम होगा। वे जनता के सवालों का जवाब प्रत्येक गुरूवार को देंगे।
मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के प्रत्योक गुरूवार को होने वाले जनदर्शन और रमन की गोठ की तर्ज पर अब नेता प्रतिपक्ष सिंहदेव भी जनता से रूबरू होंगे। उन्होंने ट्वीटर पर पोस्ट में इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि जनता से जुड़ने के लिए एक कदम और बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ की बात बाबा के साथ नामक कार्यक्रम शुरू करने जा रहे हैं। जिसमें प्रदेश से जुड़े किसी भी मुद्दे पर अपने सवाल हमारे फेसबुक पेज के माध्यम से पूछ सकते हैं।
ये भी पढ़ें- भूपेश बघेल ने शुरू की ‘विकास’ की खोज यात्रा’, रमन को भेजा न्यौता
सिंहदेव कांग्रेस घोषणा पत्र समिति के लिए प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों का दौरा कर जनता की राय ले रहे हैं। उनका मानना है कि जनता की समस्या के आधार पर कांग्रेस का घोषणा पत्र तैयार किया जा रहा है, ताकि जनता की समस्याओं की जानकारी मिल सके। ऐन चुनाव के पहले नेता प्रतिपक्ष ने जनता से जुड़ने का एक और तरीका निकाल लिया है।
वेब डेस्क, IBC24