पुलिस ने ध्वस्त किया नक्सली कैंप, पहली बार बरामद हुए बायनाकूलर वेपन साइट

पुलिस ने ध्वस्त किया नक्सली कैंप, पहली बार बरामद हुए बायनाकूलर वेपन साइट

पुलिस ने ध्वस्त किया नक्सली कैंप, पहली बार बरामद हुए बायनाकूलर वेपन साइट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: September 22, 2018 2:19 pm IST

नारायणपुर अबूझमाड़ के गारपा के जंगलों में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सली कैंप ध्वस्त किया है। मौके से भारी मात्रा में हथियार बनाने की सामग्री बरामद की गई हैरामसामान में पहली बार पुलिस को बायनाकूलर वेपन साइट मिला हैसाथ ही, देशी बम, एयर गन सहित भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं। ये सफलता एसटीएफ और डीआरजी की संयुक्त कार्रवाई में हासिल हुई है ।

मुखबिर की सूचना पर नारायणपुर पुलिस ने अबूझमाड़ के सोनापुर व गारपा के जंगलों में ऑपरेशन लांच किया थाइस दौरन सर्चिंग पर निकले जवानों की गारपा के जंगल मे नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग खड़े हुए 

यह भी पढ़ें : राहुल ने साधा केंद्र सरकार और आरएसएस पर निशाना, कहा-देश पर थोपी जा रही है एक विचारधारा

मौके की सर्चिंग करने पर पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बनाने की सामग्री बरामद की हैपुलिस ने मौके से पहली बार 8 नग बायनाकूलर वेपन साइ बरामद किया है। इसका उपयोग नक्सली मुठभेड़ के दौरान स्नाइपर शूटर करते हैं। नक्सलियों के ध्वस्त कैंप से पुलिस ने 7 नग देसी एचई मोर्टार, 1 बंडल जिलेटिन वायर, 5 नग कुकर और 5 नग एयर गन पुलिस ने बरामद किए हैं।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में