कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह अफसरों पर भड़के, कहा- गर्म पानी में नहलाकर पाप उतारेंगे

कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह अफसरों पर भड़के, कहा- गर्म पानी में नहलाकर पाप उतारेंगे

कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह अफसरों पर भड़के, कहा- गर्म पानी में नहलाकर पाप उतारेंगे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: January 14, 2019 12:46 pm IST

बलरामपुर। रामानुजगंज के कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने जिला प्रशासन के अफसरों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वे अधिकारियों को गर्म पानी में नहलाकर सभी के पाप धोएंगे। दरअसल तातापानी महोत्सव के दौरान सही बैठक इंतजाम नहीं होने के कारण भड़क गए। 

उल्लेखनीय है कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के तातापानी में संक्रांति पर्व का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हो रहे हैं। इस कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह भी पहुंचे थे, उन्होंने तब बैठक व्यवस्था को सही नहीं पाया तो एकदम अफसरों पर भड़क गए। इस दौरान उन्होंने अफसरों को गर्म पानी में नहलाकर पाप उतारने की बात कह डाली। सरकार बनने के बाद तातापानी में बड़ा कार्यक्रम रखा गया था।

अक्सर बयानों के कारण सुर्खियां बटोरते रहे हैं। इसके पहले वे मोबाइल से व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो पोस्ट करने के कारण चर्चा में थे। हालांकि इस पोस्ट के बाद उन्होंने मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय वे कंचननगर सहित रास्ते में तीन-चार जगहों पर लोगों से मिलने रुके थे। इस दौरान उनका मोबाइल रास्ते में कहीं गिर गया या गुम हो गया।


लेखक के बारे में