छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने बापू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Ads

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने बापू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

  •  
  • Publish Date - January 30, 2018 / 11:08 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

देश में आज सभी जगह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई जा रही है। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने भी आज गाँधी मैदान स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में महात्मा गाँधी को याद कर  उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेस के सभी वरिष्ठ और युवा सदस्य उपस्थित थे।

 

 

 

कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा ,अमितेष शुक्ल ,कुलदीप जुनेजा ,रामकुमार शुक्ला विकास उपाध्याय के साथ साथ पूर्व महापौर किरणमयी नायक भी उपस्थित थी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पीसीसी ने बापू को याद करते हुए कहा कि  गांधी जी की निर्मम हत्या करने वाला ‘गोडसे’ ही संघ का असली चरित्र है। गांधी कभी नहीं मरते, उनके विचार आज भी जिंदा हैं।

इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया जिसमे बापू के प्रिय भजन वैष्ण्व जन तो तेने कहिये ,और हे राम हे राम ने उपस्थित श्रोताओ की आंखे नम कर दी। 

 

web team IBC24