बेनामी संपत्तियों के खिलाफ एक्शन, 58 बेनामी प्रॉपर्टी IT ने किया अटैच
बेनामी संपत्तियों के खिलाफ एक्शन, 58 बेनामी प्रॉपर्टी IT ने किया अटैच
रायपुर। बेनामी संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई के मामले में छत्तीसगढ़ रीजन पूरे देश में दूसरे स्थान पर है। जहां सबसे ज्यादा 58 बेनामी प्रॉपर्टी को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अटैच किया है। साथ ही एक हजार से ज्यादा संदेहात्मक लेन-देन की लिस्ट है, जिसमें पांच में छापा मारकर संपत्ति जब्त की गई है। साथ ही अन्य ट्रांजेक्शन पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ज्वाइंट कमिशनर स्तर के अधिकारी निगरानी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- ”सोमवार तक काम पर नहीं लौटने वाले शिक्षाकर्मी होंगे बर्खास्त”

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के DA में इजाफा
छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश आयकर विभाग के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त का पद संभालने के बाद पहली बार रायपुर पहुंचे पीके दास ने ये जानकारी दी। दास ने ये भी कहा कि छत्तीसगढ़ में टैक्स भरने वालों की संख्या बढ़ी है। इस साल 20 प्रतिशत से ज्यादा टैक्स पे हुआ है और अगला टारगेट 5 हजार 29 करोड़ रुपए का है। उन्होंने कहा कि हम एक फ्रेंडली डिपार्डमेंट की तरह काम करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें- पढ़िए- मैमुना का लिखा मामा शिवराज को मार्मिक खत
पीके दास के साथ विभाग के अन्य अफसरों ने आज मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की। जहां 6 जिलों में कार्यालय के अधोसंरचना निर्माण के लिए जमीन मांगी। उनकी इस मांग पर मुख्यमंत्री ने अपनी सहमित दे दी है। मुख्य आयकर आयुक्त ने टैक्स बार एसोसिएशन और चेंबर आफ कामर्स जैसे संगठनों के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की। संगठनों के पदाधिकारियों की TDS समस्या पर आयकर विभाग ट्रेनिंग प्रोग्राम भी आयोजित करेगा।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


