मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली होंगे रवाना, इस कार्यक्रम में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली होंगे रवाना, इस कार्यक्रम में होंगे शामिल
रायपुर। छ्त्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 अगस्त को नई दिल्ली जाएंगे। सीएम बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 2.50 बजे रायपुर से नियमित विमान से रवाना होकर शाम 4.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे।
ये भी पढ़ें: कमिश्नर राजेश बहुगुणा का अनोखा बयान, कहा- स्कूलों में शौचालय की साफ-सफाई छात्रों से कराई जाएगी
इसके साथ ही मुख्यमंत्री अगले दिन तीन अगस्त को नई दिल्ली में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 5.25 बजे नियमित विमान से रवाना होकर 7.15 बजे राजधानी पहुंचेंगे। इससे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हरेली तिहार पर छत्तीसगढ़ के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।
ये भी पढ़ें: सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव,
छत्तीसगढ़ के गृह, जेल, लोक निर्माण, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू 2 अगस्त से 4 अगस्त तक नई दिल्ली के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वे केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात और प्रस्तावित विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।

Facebook


