गोपाष्टमी पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की गौ पूजा, गायों के संरक्षण और संवर्धन के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही सरकार

गोपाष्टमी पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की गौ पूजा, गायों के संरक्षण और संवर्धन के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही सरकार

गोपाष्टमी पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की गौ पूजा, गायों के संरक्षण और संवर्धन के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही सरकार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: November 22, 2020 6:55 am IST

भोपाल। गोपाष्टमी पर सीएम शिवराजसिंह चौहान ने सीएम हाउस स्थित गोशाला में गौ पूजा करने के साथ गौ सेवा की। सीएम ने गायों के साथ बछड़ों की भी पूजा-अर्चना की। उनकी सेवा करने के बाद उन्हें रोटी के साथ चारा खिलाया।

ये भी पढ़ें:जुआ किंग और कांग्रेस नेता के ऑफिस पर चला बुल्डोजर, भाई सहित आरोपी सेंट्रल जेल में है बंद

सीएम ने कहा कि आज ही के दिन भगवान श्रीकृष्ण और बलरामजी पहली बार गायों को चराने जंगल में निकले थे… गाय हमारी माता है और आस्था का केंद्र है..प्रदेश सरकार गायों के संरक्षण और संवर्धन के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस ने कसा तंज! चुनाव आता है कोरोना जाता है, चुनाव जाता है कोर…

बता दें कि आज सीएम हाउस में गौ कैबिनेट की बैठक भी शुरू है, CM निवास में वर्चुअल बैठक चल रही है, बैठक में CM समेत गौ कैबिनेट में शामिल मंत्री भी मौजूद है। जहां गायों के संरक्षण संवर्धन को लेकर अहम फैसले लिए जा सकते हैं।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com