मुख्यमंत्री का जगदलपुर-बीजापुर दौरा 23 नवम्बर को, बस्तर वासियों को देंगे कई बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री का जगदलपुर-बीजापुर दौरा 23 नवम्बर को, बस्तर वासियों को देंगे कई बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री का जगदलपुर-बीजापुर दौरा 23 नवम्बर को, बस्तर वासियों को देंगे कई बड़ी सौगात
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: November 22, 2019 12:14 pm IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 नवम्बर को बीजापुर और बस्तर जिले के दौरे पर रहेंगे। वे इस दौरान जगदलपुर के महारानी अस्पताल में नवीनीकृत आपातकालीन आई.सी.यू. तथा ओ.पी.डी. का लोकार्पण करेंगे और बीजापुर जिले वासियों को 291 करोड़ रूपए के विकास तथा निर्माण कार्यों की सौगात देंगे।

यह भी पढ़ें —महिला टीचर के साथ दुष्कर्म कर फरार शिक्षक को पुलिस ने दबोचा, मेडिकल छुट्ठी लेकर मजे से काट रहा था…

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 नवम्बर को पूर्वान्ह 11.15 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और दोपहर 12.25 बजे बीजापुर के पुलिस लाईन हेलीपेड पहुंचेंगे। वे 12.30 से 12.45 बजे तक जिला चिकित्सालय बीजापुर में सी.टी. स्केन का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात बीजापुर के मिनी स्टेडियम में दोपहर 12.50 से 2 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में 291 करोड़ के विकास एवं निर्माण कार्यो का भूमिपूजन तथा लोकार्पण करेंगे।

यह भी पढ़ें — धान के मुद्दे पर केंद्र और भाजपा सांसदों का विरोध, कांग्रेस ने ढोल-…

मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 2.05 बजे बीजापुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 2.45 बजे एयर स्ट्रीप जगदलपुर पहुंचेंगे। वे यहां 2.55 बजे से 3.30 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में महारानी अस्पताल के नवीनीकृत आपातकालीन आई.सी.यू. तथा ओ.पी.डी. कक्ष का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात 3.40 बजे जगदलपुर एयर स्ट्रीप से स्टेट प्लेन द्वारा वापसी करेंगे।

यह भी पढ़ें — रिश्वतखोर बाबू को कोर्ट ने सुनाया पांच साल की सजा, ठोका 10 हजार का …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com