रेलवे स्टेशन पर बच्चा चोर युवक की पिटाई,तीन माह पहले चोरी किये बच्चे के कपड़े हुए बरामद
रेलवे स्टेशन पर बच्चा चोर युवक की पिटाई,तीन माह पहले चोरी किये बच्चे के कपड़े हुए बरामद
झाबुआ। मेघनगर रेलवे स्टेशन पर देर रात उस समय हंगामा हो गया जब कुछ लोगों ने एक महिला के भेष में स्टेशन पर मौजुद एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। लोगों ने युवक पर बच्चा चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसे जमकर पिटाई की । हंगामें के बाद लोगों ने कथित बच्चा चोर युवक को मेघनगर जीआरपी के हवाले कर दिया। बता दें कि लोगों के आरोपों को उस समय और बल मिला जब मेघनगर जीआरपी पकड़े गए युवक के सामान की तलाशी की पकड़े गए युवक के बैग में से पुलिस ने बच्चों के कपड़े व जुते बरामद किये।
ये भी पढ़ें –सुने घर में चोरी करने गए चोरों की पड़ोसियों ने की जमकर पिटाई
ज्ञात को कि बेड़ावली ग्राम की ही रहने वाली मंजू नामक महिला का लगभग तीन महीने पहले 3 महीने का बच्चा उज्जैन रेलवे स्टेशन से लापता हो गया था। अपने बच्चें के लापता होने की शिकायत मंजू ने उज्जैन जीआरपी पुलिस में दर्ज करवाई थी। जिसके बाद से ही मंजू अपने बच्चें की तलाश में हर स्टेशन पर घूम रही थी। आज देर रात मेघनगर रेलवे स्टेशन पर मंजू की 5 वर्षीय बालिका ने संदिग्ध युवक को पहचानते हुए उसी हुलिये के व्यक्ति के द्वारा उसके भाई को ले जाने की बात कही। जिसके बाद मंजू ने उसे पकड़ लिया। यही नही संदिग्ध युवक के सामान की तलाशी में मंजू को उसके बच्चें के कपड़े भी मिले।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


