नगर निगम के पुराने फिल्टर प्लांट में क्लोरीन गैस रिसाव, 6 कर्मचारियों की तबियत बिगड़ी

नगर निगम के पुराने फिल्टर प्लांट में क्लोरीन गैस रिसाव, 6 कर्मचारियों की तबियत बिगड़ी

नगर निगम के पुराने फिल्टर प्लांट में क्लोरीन गैस रिसाव, 6 कर्मचारियों की तबियत बिगड़ी
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: January 17, 2019 11:06 am IST

दुर्ग। नगर निगम के पुराने फिल्टर प्लांट में गुरुवार को क्लोरीन गैस रिसाव होने से 6 कर्मचारियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह रिसाव निगम के 24 MLD क्षमता वाले पुराने फिल्टर प्लांट में हुआ। वहीं विधायक अरुण वोरा ने इसके लिए महापौर और निगम अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि आज सुबह अचानक प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव होने लगा। इससे वहां मौजूद 6 कर्मचारियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी और SDRF बचाव दल मौके पर पहुंच कर रिसाव पर काबू पाने में जुट गया। वहीं सभी 6 कर्मचारियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद BSP कर्मी और दुर्ग निगम के अधिकारी सहित दुर्ग निगम महापौर भी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें : मप्र विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से, चार बैठकें होंगी, पेश होगा लेखानुदान 

वहीं दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा ने मामले में अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वे लगातार पुराने फिल्टर प्लांट के संधारण की मांग उठाते रहे थे। उन्होंने निगम महापौर और अधिकारी को इस घटना के लिए दोषी ठहराया है। बता दें कि अरूण वोरा फिलहाल दिल्ली में हैं। उन्होंने वहां से फोन पर पार्षदों से बात कर घायलों के हालत की जानकारी ली।


लेखक के बारे में