‘आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश’ को लेकर मंथन जारी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा काम ऐसा हो कि एक साल बाद लोग प्रदेश को बधाई दें’

‘आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश’ को लेकर मंथन जारी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा काम ऐसा हो कि एक साल बाद लोग प्रदेश को बधाई दें’

‘आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश’ को लेकर मंथन जारी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा काम ऐसा हो कि एक साल बाद लोग प्रदेश को बधाई दें’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: January 5, 2021 12:49 pm IST

भोपाल। आत्मनिर्भर भारत को लेकर सीएम शिवराज का मंत्रिसमूहों के साथ मंथन जारी है। मंथन के दौरान सीएम शिवरज ने कहा है कि प्रदेश में काम ऐसा होना चाहिए कि एक साल बाद लोग मध्य प्रदेश को बधाई दें। सीएम ने कहा कि आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के लिए नए साल में नए चिंतन करें और नए चिंतन कर कार्य योजना अमल में लाएं।

ये भी पढ़ेंः खदान में दबी 7 महिलाएं, 4 महिलाओं को निकाला गया सुरक्षित, विधायक लक्ष्मण सिंह समेत जिला प्रशासन क…

सीएम ने कहा कि माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई और नशे से युवाओं को बचाने के प्रयासों का अच्छा संदेश गया है, आत्मनिर्भर भारत की लक्ष्य प्राप्ति में मध्य प्रदेश ने सबसे पहले रोडमैप बनाया है। उन्होंने कहा कि जीएसटी कलेक्शन में मध्य प्रदेश दूसरे राज्यों से आगे है। राजस्व वृद्धि के प्रयास तेज किए जाएं।

ये भी पढ़ेंः कौवों की मौत पर उज्जैन के ज्योतिषाचार्य की चेतावनी, कहा- आने वाले द…

इसके अलावा सीएम ने कहा कि राज्य में पत्थरबाजी पर प्रतिबंध के लिए कड़ा कानून बनाया जा रहा। बता दें कि अयोध्या राममंदिर निर्माण के लिए जनजागरण हेतु निकाली जा रही यात्राओं में प्रदेश के कई जिलों में पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आयी थी जिसे लेकर मामले में सरकार गंभीर है और कानन बनाने की तैयारी में है।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/59ITeC5XIj0″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com