सीएम बघेल बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर तो रमन कवर्धा में करेंगे आम सभा.. जानिए दोनों के दौरे का कार्यक्रम
सीएम बघेल बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर तो रमन कवर्धा में करेंगे आम सभा.. जानिए दोनों के दौरे का कार्यक्रम
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर के दौरे पर रहेंगे। जहां वे बिलासपुर से रतनपुर जायेंगे और मां महामाया मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद मुंगेली जिले के लोरमी विधानसभा में आमसभा लेंगे फिर जांजगीर चांपा जिले के बलौदा, अकलतरा में सभा को संबोधित करेंगे।
पढ़ें- लोकसभा चुनाव, आज शाम थम जाएगा पहले चरण का शोर, 20 राज्यों के 91 सीटों पर 11 अ…
दोपहर में सीएम जैजपुर में भी आमसभा को संबोधित करेंगे जिसको लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। साथ ही भूपेश बघेल दोन्देकला में कार्यकर्ता सम्मेलन में भी शामिल होंगे।
पढ़ें- OLX से खरीदते हैं सामान तो हो जाईए सावधान, ठगों ने आर्मी अधिकारी बन…
उधर पूर्व सीएम रमन सिंह आज कवर्धा के पोड़ी में आमसभा को संबोधित करेंगे। रमन सिंह दोपहर 2 बजे रायपुर एयरपोर्ट से कवर्धा दौरे पर जायेंगे। प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू आज कोरबा दौरे पर रहेंगे। जहां वे घंटाघर ओपन थियेटर में आम सभा लेकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और कोरबा लोकसभा प्रभारी सुभाष धुप्पड़ भी रहेंगे मौजूद।

Facebook


