सीएम बघेल का ‘छोटा आदमी’ वाले बयान पर तंज, कहा- आप बड़े आदमी बन गए थे, वह आपको ही मुबारक, रमन जी

सीएम बघेल का 'छोटा आदमी' वाले बयान पर तंज, कहा- आप बड़े आदमी बन गए थे, वह आपको ही मुबारक, रमन जी

सीएम बघेल का ‘छोटा आदमी’ वाले बयान पर तंज, कहा- आप बड़े आदमी बन गए थे, वह आपको ही मुबारक, रमन जी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: April 13, 2019 5:06 am IST

रायपुर। मु्ख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व सीएम रमन के ‘छोटा आदमी’ वाले बयान पर पलटवार किया है। सीएम बघेल ने कहा है कि ‘हां मैं छोटा आदमी हूं, एक किसान का बेटा हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि मैं हमेशा ऐसा ही रहूं। ताकि बस्तर से लेकर सरगुजा तक रायपुर से लेकर सुपेबेड़ा तक हर किसान, आदिवासी, युवा और आम जनता के बीच में सहज उपलब्ध रह सकूं। उन्होंने रमन पर तंज कसते कहा कि ‘ आप बड़े आदमी’ बन गए थे। वह आपको ही मुबारक, रमन जी।

आप भी सुनिए-

दरअसल सीएम बघेल का ये बयान रमन के उस बयान पर आया है जिसमें पूर्व सीएम ने कहा था कि ‘ इतना छोटा आदमी, इतने छोटे मनसे छोटी-छोटी हरकत करता है, ये सिर्फ मजाक का पात्र बनेगा।


लेखक के बारे में