सीएम बघेल ने ऑक्सीजोन के पास बने स्मार्ट रोड और कलेक्ट्रेट परिसर के गार्डन का किया लोकार्पण
सीएम बघेल ने ऑक्सीजोन के पास बने स्मार्ट रोड और कलेक्ट्रेट परिसर के गार्डन का किया लोकार्पण
रायपुर। भूपेश बघेल ने आज यहां कलेक्ट्रेट परिसर स्थित उद्यान में लगभग 75 लाख की लागत से हुए उन्नयन कार्य और ऑक्सीजोन के समीप 2.52 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित स्मार्ट रोड का लोकार्पण किया।
पढ़ें- छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू को लेकर स…
उल्लेखनीय है कि स्मार्ट रोड का यह कार्य रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा ऑक्सीजोन के समीप बनाया गया है। लगभग 2.52 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित 220 मीटर लंबी स्मार्ट सड़क में अंडरग्राउंड केबल लगाए गए हैं। इस स्मार्ट रोड में प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर पैनल लगाए गए है। भूमिगत जल निकास व्यवस्था के साथ ही साइनेज व रोड मार्किंग कर इस मार्ग को आकर्षक स्वरूप दिया गया है।
पढ़ें- केंद्रीय कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस का 2 दिवसीय धरना प्रदर्शन, सप्रे स्कूल से कर्मचारी भवन तक न…
इसी तरह कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधीश कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला पंचायत, कृषि सहित विभिन्न शासकीय विभागों के कार्यालय स्थित हैं। इन शासकीय कार्यालयों में प्रतिदिन हजारों लोगों का आना होता है।
पढ़ें- बिना मास्क पहने बाजार में घूम रहे विद्युतकर्मी को म…
आमजनों की सुविधा को देखते हुए परिसर के उन्नयित उद्यान में आगंतुकों के विश्राम हेतु 12 बाई 12 फीट के पांच बंबू हट भी बनाए गए हैं। बांस द्वारा निर्मित इन आकर्षक हट में करीब 10 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। उन्नयित किये गए उद्यान में लैंडस्कैपिंग ,लाइटिंग ,पेवर-ब्लॉक तथा कारपेट घास लगाकर बेहद ही आकर्षक बनाया गया है। उद्यान में लगे पेड़ पौधे आगंतुकों को छाया तथा शीतलता प्रदान करेंगे।
पढ़ें- केंद्रीय कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस का 2 दिवसीय ध…
इस मौके पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डाॅ. शिव डहरिया, विधायक सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर, मुख्य सचिव आर.पी. मंडल, सचिव नगरीय प्रशासन मती अलरमेलमंगई डी., पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबड़ा, कलेक्टर रायपुर डाॅ. एस. भारती दासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव सहित जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद थे।

Facebook


