सीएम बघेल का तंज, कहा- हमने जनता का कर्ज चुकाया, पूर्व सरकार ने प्रदेश को दिवालिया बनाया

सीएम बघेल का तंज, कहा- हमने जनता का कर्ज चुकाया, पूर्व सरकार ने प्रदेश को दिवालिया बनाया

सीएम बघेल का तंज, कहा- हमने जनता का कर्ज चुकाया, पूर्व सरकार ने प्रदेश को दिवालिया बनाया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: March 31, 2019 9:17 am IST

गरियाबंद। सीएम भूपेश बघेल ने कार्यकर्ता सम्मेलन के मंच से भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। सीएम बघेल ने कहा हमने तो कर्ज लेकर जनता का कर्ज चुकाया। लेकिन पूर्व सरकार ने प्रदेश को दिवालिया बनाया। पूर्व सीएम रमन पर तंज कसते कहा कि करोड़ों का घोटाला करने वाले ‘दामादजी’ का अता-पता नहीं है। सीएम बघेल इससे पहले देवभोग में थे जहां जनपद सदस्य असलम मेमन के नेतृत्व में पांच सौ लोगों ने कांग्रेस का हाथ थामा ।

पढ़ें- रामविचार नेताम की फिसली जुबान, कहा- जब चौकीदार चोरी कर रहा था तो कु…

बतादें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने न्याय यात्रा पर हैं। यात्रा पर निकलने से पहले उन्होंने बयान दिया था कि जनता को न्याय दिलाने के लिए यात्रा निकाली जा रही है। भाजपा पर सीएम बघेल ने जमकर बयानों के तीर चलाए। कई मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा नोटबंदी के बाद अर्थव्यवस्था चौपट हो गई। देश के पैसे को विदेश भेजने का आरोप लगाया। साथ ये वादा भी किया कि कांग्रेस की सरकार बनते ही गरीबों के खाते में 72 हजार रूपए दिए जाएंगे।

पढ़ें- विस्तारा की पहली फ्लाइट लैंड, पानी की बौछार से विमान का स्वागत, चौथ…

सीएम बघेल ने प्रधानमंत्री पर ‘चौकीदारों’ के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग किए जाने पर भी तंज कसा, उन्होंने कहा कि ‘पहले चाय वाले अब चौकीदार फिर 23 मई के बाद झोला उठाकर हिमालय जाएंगे। केंद्र की सारी योजनाएं फेल होने का आरोप मढ़ा। सीएम ने केंद्र सरकार की रिपोर्ट कार्ड पर तंज कसते कहा कि ‘पांच साल बाद रिपोर्ट कार्ड भेजने की बात कही गई थी, कहां है रिपोर्ट कार्ड। बुलेट ट्रेन नहीं चली, देश का पैसा विदेश चला गया।


लेखक के बारे में