सीएम बघेल का रमन पर ट्विटर वॉर,कहा-जब जीत का श्रेय सेनापति को, तो हार कार्यकर्ताओं की कैसे
सीएम बघेल का रमन पर ट्विटर वॉर,कहा-जब जीत का श्रेय सेनापति को, तो हार कार्यकर्ताओं की कैसे
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट के माध्यम से भूपेश बघेल ने सीधे पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर हमला किया है।
जब जीत का श्रेय ‘सेनापति’ को, तो हार का ठीकरा कार्यकर्ताओं पर क्यों? माफ कीजिएगा! ये आपका अब कोई आंतरिक मामला नहीं रहा क्योंकि किसी भी पार्टी के कार्यकर्ताओं के अपमान का मतलब है – लोकतंत्र पर सीधा प्रहार करना।
और जब लोकतंत्र खतरे में हो तो हम तटस्थ कैसे रह सकते हैं?
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 19, 2019
भूपेश बघेल ने अपने ट्वीट में कहा है कि जब जीत का श्रेय सेनापति को मिलता है, तो हार का ठीकरा कार्यकर्ताओं पर क्यों लगना चाहिए? आगे उन्होंने ये भी लिखा है कि माफ़ कीजिएगा। ये मामला भाजपा का आंतरिक मामला नहीं है।
पढ़ें-शराबबंदी के बारे में सुझाव के लिए गठित होगी समितियां, करेंगी राज्यो
किसी पार्टी के कार्यकर्ताओं के अपमान का मतलब है लोकतंत्र पर सीधा प्रहार करना। मुख्यमंत्री ने ये भी कहा है कि जब लोकतंत्र ख़तरे में है तो हम तटस्थ नहीं रह सकते।

Facebook


