सीएम भूपेश बघेल ने वन अधिकार मान्यता पत्रों के वितरण में तेजी लाने दिए निर्देश, निरस्त वन अधिकार दावों पर होगा पुनर्विचार

सीएम भूपेश बघेल ने वन अधिकार मान्यता पत्रों के वितरण में तेजी लाने दिए निर्देश, निरस्त वन अधिकार दावों पर होगा पुनर्विचार

सीएम भूपेश बघेल ने वन अधिकार मान्यता पत्रों के वितरण में तेजी लाने दिए निर्देश, निरस्त वन अधिकार दावों पर होगा पुनर्विचार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: August 7, 2020 1:14 pm IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में निरस्त किए गए वन अधिकार दावों पर पुनर्विचार कर पात्र हितग्राहियों को वन अधिकार मान्यता पत्रों के वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सीएम बघेल ने कहा कि वन अधिकार अधिनियम के तहत निरस्त किए गए वन अधिकार दावों की समीक्षा के काम को राज्य सरकार ने अपनी सर्वाेच्च प्राथमिकता के कार्याें में शामिल किया है। सीएम बघेल ने मुख्य सचिव को इस कार्य की मॉनीटरिंग के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें: वैश्विक शांति: समकालीन परिदृृश्य में महात्मा गांधी की प्रासंगिकता विषय पर वेबिनार का सीएम भूपेश ब…

मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि वन अधिकार मान्यता पत्र प्राप्त हितग्राहियों को वितरित की गई जमीन पर आवश्यकतानुसार भूमि समतलीकरण और मेढ़ बंधान के कार्य कराए जाएं। सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नलकूप, कुंए के लिए सहायता दी जाएं, इन हितग्राहियों को खेती-किसानी के लिए खाद बीज और कृषि उपकरण भी उपलब्ध कराए जाए।

ये भी पढ़ें:  भाजपा नेताओं को सांप सूंघ गया, जब भूपेश सरकार ने की कौशल्या मंदिर औ…

बैठक में जानकारी दी गई कि अब तक प्रदेश में 4 लाख 22 हजार व्यक्तिगत वन अधिकार मान्यता पत्र वितरित किए गए हैं, जिसके तहत 3 लाख 81 हजार 148 हेक्टेयर वन भूमि वितरित की गई है। इसी प्रकार प्रदेश में 30 हजार 900 सामुदायिक वन अधिकार मान्यता पत्र वितरित किए गए है, जिनमें 12 लाख 37 हजार 822 हेक्टेयर वन भूमि वितरित की गई है। नई सरकार के गठन के बाद निरस्त किए गए वन अधिकार मान्यता पत्रों की समीक्षा के बाद एक जनवरी 2019 से अब तक 26 हजार 924 व्यक्तिगत वन अधिकार के दावें स्वीकृत किए गए, इनमें से 16 हजार 716 व्यक्तिगत वन अधिकार मान्यता पत्रों के तहत हितग्राहियों को 6 हजार 835 हेक्टेयर वन भूमि वितरित की गई। बैठक में बताया गया कि 10 हजार 727 सामुदायिक दावों को स्वीकृत किया गया और 6 हजार 311 सामुदायिक वन अधिकार मान्यता पत्रों का वितरण किया गया। सामुदायिक वन अधिकार पत्रों में कुल 4 लाख 37 हजार हेक्टेयर वन भूमि मान्य की गई है। इसी प्रकार वनों के संसाधनों पर 23 सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्रों में 26 हजार 900 हेक्टेयर वन भूमि मान्य की गई है।

ये भी पढ़ें: अब नेता प्रतिपक्ष हुए कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आने वालों से की खु…

मुख्यमंत्री ने बैठक में वन अधिकार मान्यता पत्र प्राप्त हितग्राहियों की भूमि पर कराए गए भूमि विकास के कार्याें, उन्हें दी गई खाद-बीज और कृषि उपकरणों के लिए दी गई सहायता, हितग्राहियों की भूमि पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के कार्याें की समीक्षा की। बैठक में जानकारी दी गई कि वन अधिकार मान्यता पत्र प्राप्त एक लाख 49 हजार 762 हितग्राहियों की कुल 58 हजार 812 हेक्टेयर भूमि में भूमि समतलीकरण और मेढ़ बंधान के कार्याें के लिए 365 करोड़ 80 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह एक लाख 84 हजार 311 हितग्राहियों को खेती के लिए खाद एवं बीज की सहायता उपलब्ध कराने के लिए 43 करोड़ 45 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। वन अधिकार मान्यता पत्र प्राप्त 11 हजार 40 हितग्राहियों को कृषि उपकरण के लिए 4 करोड़ 44 लाख रूपए स्वीकृत किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन हितग्राहियों की भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नलकूप, कुआं और स्टापडेम निर्माण के 41 हजार 237 कार्याें के लिए 204 करोड़ 44 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है। इन कार्याें से 11 लाख 83 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। बैठक में यह जानकारी भी दी गई कि वन अधिकार मान्यता पत्र प्राप्त 95 हजार 957 हितग्राहियों के प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास बनाए गए हैं।

ये भी पढ़ें: लोकवाणी में इस बार “न्याय योजनाएं, नयी दिशाएं” विषय पर होगी बात


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com