CM भूपेश बघेल ने दी गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले को 8 करोड़ 54 लाख के विकास कार्यों की सौगात, पर्यटन जिला के रूप में विकसित करने के निर्देश
CM भूपेश बघेल ने दी गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले को 8 करोड़ 54 लाख के विकास कार्यों की सौगात, पर्यटन जिला के रूप में विकसित करने के निर्देश
पेंड्रा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस समय गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के दौरे पर हैं। भूपेश बघेल ने दानीकुंडी की आमसभा में आज कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यो में मरवाही की एक अलग पहचान बनेगी। सीएम ने कोटमी उपतहसील को तहसील बनाने की घोषणा की और राजमेरगढ़ में 1 करोड़ 27 लाख की लागत से बैगा कुटीर निर्माण की घोषणा भी की है। सीएम ने कहा कि गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में ब्लड बैंक की भी स्थापना की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः रमन के ट्वीट पर मंत्री चौबे का पलटवार, केंद्र से हम…
इस दौरान सीएम ने यहां 8 करोड़ 54 लाख रुपए की लागत के 39 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। 337 हितग्राहियों को 13.59 लाख रुपए की सामग्री वितरित की और 230 हितग्राहियों को कुल 4 करोड़ 61 लाख रुपए की सहायता और अनुदान राशि के चेक वितरित किए।
ये भी पढ़ेंः खजाने का लालच दिखाकर 5 हत्याएं की, उम्रकैद की सजा क…
मुख्यमंत्री ने पेंड्रा में कहा कि अरपा सोन सहित कई महत्वपूर्ण नदियों के उद्गम वाला यह जिला प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है, मैंने कलेक्टर को इस जिले को पर्यटन जिला बनाने की दिशा में काम करने के निर्देश दिए हैं, सीएम ने कहा कि गोधन योजना में एक हितग्राही से मिला 100 रुपए का पुरस्कार मेरे लिए सबसे महत्त्वपूर्ण पूंजी है। धान खरीदी पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने जानबूझकर हमारे धान खरीदी को प्रभावित करने का काम किया है।
ये भी पढ़ेंः पंजाब बना पहला राज्य, कक्षा पांचवीं से 12वीं के छात…

Facebook


