JNU हिंसा पर बोले सीएम भूपेश बघेल, ‘छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, अब भाजपा के जाने का वक्त’

JNU हिंसा पर बोले सीएम भूपेश बघेल, 'छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, अब भाजपा के जाने का वक्त'

JNU हिंसा पर बोले सीएम भूपेश बघेल, ‘छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, अब भाजपा के जाने का वक्त’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: January 6, 2020 10:14 am IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने JNU हिंसा पर कहा है कि केंद्र सरकार छात्रों का दमन कर रही है, भाजपा को याद रखना चाहिए कि छात्र आंदोलनों से ही इनकी सरकार बनी थी, अब उलटे छात्रों की आवाज को दबाने में लगे हैं। उन्होने कहा कि अब भाजपा के जाने का वक़्त आ गया है।

ये भी पढ़ें:चुनाव के बाद भाजपा पार्षदों में मारपीट, क्रॉस वोटिंग को लेकर जमकर हुआ विवाद 

बता दें कि कल रात जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में जमकर बवाल और मारपीट हुई। स्टूडेंट्स यूनियन और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के बीच झड़प हुई। हालांकि लेफ्ट और एबीवीपी ने एक दूसरे को हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

ये भी पढ़ें: दुर्ग में धीरज बाकलीवाल..धमतरी मेें विजय देवांगन चु…

जेएनयू टीचर्स असोसिएशन ने बढ़ी हुई फीस को लेकर एक मीटिंग बुलाई थी, जिसमें हंगामा हो गया। छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी घोष और कई दूसरे स्टूडेंट्स को चोट आयी थी।

ये भी पढ़ें:सुप्रीम कोर्ट से ममता सरकार को राहत, बरकारार रखी मद…

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com